Lyrics has been copied to clipboard!
UKSSSC फिर शुरू कर सकता है समूह-ग की भर्तियां
इस साल अप्रैल या मई से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) नए सिरे से समूह-ग की भर्तियां शुरू कर सकता है। सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। सरकार ने यूकेएसएसएससी की समूह ग की जो 23 भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग को सौंपी थी, उन्हें तो वही कराएगा, लेकिन पिछले एक से डेढ़ साल में जितने भी नए पद रिक्त हुए हैं, उन पर भर्ती की जिम्मेदारी यूकेएसएसएससी को मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। जिम्मेदारी वापस यूकेएसएसएससी को सौंपने के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकता है। बताया जा रहा कि पिछले दिनों आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने शासन व सरकार के सामने तैयारियों का खाका भी पेश किया था। जो तीन भर्तियां युकेएसएसएससी ने रद्द की थी, उन्हें मार्च में दोबारा कराएगा।
