-->
Ads
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Recently Lyrics Updated

उत्तराखंड सरकार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वेलनट मिशन शुरू करनें जा रहीं है

क्या है वेलनट मिशन योजना 👇
स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए अखरोट, बांस और बांज जिसे पेड़ों की प्रजातियां को बढ़ावा देने हेतू उत्तराखंड सरकार द्वारा नई योजना

 उत्तराखंड में वन संपदा को लोगों की आजीविका से जोड़ते हुए नए प्रयोग करने की तैयारी है इसमें उच्च हिमालय क्षेत्र, और

साथ ही मैदानी इलाकों में इस योजना पर काम करने की तैयारी हो रही है,  इस योजना में अखरोट बांस, बांज, सागोंन और पापुलर पेड़ों की प्रजातियां को बढ़ावा देने की बात कही गई है।

 उच्च हिमालय क्षेत्र में उद्यान विभाग के साथ मिलकर अखरोट उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वैलेंट मिशन के तहत काम किया जाएगा।

एक अनुमान के अनुसार राज्य की आय की वानिकी क्षेत्र में हिस्सेदारी 2.5 और 3.5% तक है। सरकार चाहती है कि वानिकी क्षेत्र का उपयोग करते हुए इस वन पंचायत और लोगों की आजीविका से जोड़ा जाए।

 उत्तराखंड अखरोट उत्पादन के लिए अनुकूलित है।
 उत्तराखंड राज्य अखरोट उत्पादन में देश में जम्मू कश्मीर के बाद दूसरे नंबर पर आता है। यह अखरोट उत्पादन के लिए अनुकूलित परिस्थितियों है इसकी बावजूद भी बीते सालों में राज्य में इसका उत्पादन घटा ही है, उत्तराखंड राज्य में प्रतिवर्ष करीब 18 से 20000 मेट्रिक टन अखरोट का उत्पादन होता है। और इस राज्य में नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर,पिथौरागढ़, चंपावत, देहरादून, पौड़ी,टिहरी,चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी की ऊंचाई वाले क्षेत्र में  उत्पादन के अपार संभावना है यही वजह है कि सरकार अब अखरोट उत्पादन को मिशन मोड पर लाने की तैयारी में जुटी हुई है 

 स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए फीड बैक सर्वे शुरू



स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए फीड बैक सर्वे शुरू हो गया है । नगर निगम की टीम लोगों से स्वच्छता के लिए लोगों से फीडबैक ले रही है । इसके अलावा लोग अपना वोट कई अन्य माध्यमों से भी दे सकते हैं ,लोग क्यूआर कोड , वोट फोर माइ सिटी , स्वच्छता एप और my gov app  के जरिए अपना फीड बैक दे सकते हैं  पिछले साल कुल चार लाख लोगों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में फीड बैक दिया था । यह फीड बैक सर्वे 2250 नंबरों के लिए है । पिछले साल इसे 2000 नंबरों के लिए किया था । चार लाख लोगों ने अपना फीड बैक दिया था । इसके आधार पर नगर निगम देहरादून को 1300 अंक मिले थे 

               इस बार लक्ष्य इसे बढ़ाने का है ।इसके लिए सभी वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । बता दें कि पिछले साल नगर निगम , स्वच्छता सर्वेक्षण में 82 वां स्थान मिला था । इस बार निगम की तैयारी है कि शहर को टॉप 50 शहरों में शामिल किया जाए ।



UTTARAKHAND GK UPDATES

 

 उत्तराखंड की संसामयिकी और योजनाएँ


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
1-केंद्र सरकार ने वर्ष 2015-16 के लिए उत्तराखंड की अटल मिशन योजना को 7 जनवरी 2016 को मंजूरी प्रदान की. तथा इस योजना मे उत्तराखंड को 134 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे.

2.भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 7 अगस्त 2015 को बिहार और उत्तराखंड के क्रिकेट प्रशासन के लिए तदर्थ समिति के गठन की घोषणा की

3. जल संसाधन मंत्रालय ने अक्तूबर 2015 मे उत्तराखंड हेतु विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दी

4. देहरादून में स्थापित की गई भारत की पहली भूकंप चेतावनी प्रणाली
भूकंप की स्थिति में लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से देश की पहली भूकंप चेतावनी प्रणाली देहरादून,उत्तराखंड में स्थापित की गई.

5. हिमालय दर्शन योजना 7 फरवरी 2015 उत्तराखंड सरकार ने नए पर्यटन विकास के लिए शुरू किया

6. लघु जल-विधुत इकाई नीति – 5 फरवरी 2015 मे शुरू किया गया , राज्य मे वर्तमान समय मे 170 मेगावाट जल विधुत का उत्पादन किया जाता है , जिसे 3000 मेगा वाट तक करने का लक्ष्य रखा गया है
7. केदारनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण – 20 अक्तूबर 2014 को

8. किसान प्रोत्साहन पेन्सन योजना – 15 अगस्त 2014 मे लागू हुआ

9. हिमालय संबंधी अध्ययन हेतु उत्तराखंड मे केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की केंद्र सरकार ने 17 जून 2014 को घोषणा की

10. उतराखंड मे विधान सभा मे उत्तराखंड लोकयुक्त विधेयक 2014 को पारित हुआ

11. उत्तराखंड अक्तूबर 2013 में अवैध खनन रोकने के लिए स्पेशल माइनिंग विजिलेंस फोर्स का गठन

12. उत्तराखंड सरकार ने राज्य में सरकारी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण को 5 सितंबर 2012 को समाप्त कर दिया

13. उत्तराखंड सरकार ने 15 अगस्त 2011 को राज्य में यमुनोत्री, कोटद्वार, डीडीहाट तथा रानीखेत नाम से चार नए जिले बनाने की घोषणा की.

14. उत्तराखण्ड में अटल खाद्यान्न योजना फरवरी 2011 से शुरू की 

  

 

उत्तराखंड में 4 नई नगर पंचायतों का गठन
उत्तराखंड  शहरी विकास विभाग ने पौड़ी जिले में थलीसैंण, ऊधमसिंहनगर में लालपुर, हरिद्वार में ढंडेरा और बागेश्वर में गरुड़ नगर पंचायत के गठन की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है।

उत्तराखंड में कुल निकायों की संख्या 98 तक पहुंच गई है। 

चलिये जानते है किस गाँव में कितनी आबादी और कितने गाँव नगर निकायों में शामिल हुए हैं 

पौड़ी का थलीसैंण - आबादी-2982,इसमें  शामिल गांव-कैन्यूर, रंडोला, तोक मैरुआ

हरिद्वार का ढंडेरा: आबादी-23357,गांव-ढंडेरा

ऊधमसिंहनगर का लालपुर:आबादी-3675,गांव-लालपुर 

बागेश्वर का गरुड़: आबादी-5002, शामिल गांव- स्याल्दे, भकुनखोला, गढ़शेर, बयालीसेरा, नौघर, टानीखेत, सिल्ली, फुलवाडीगूंठ और दर्शानी।

ऐसे ही नए डेटा और अपडेट्स के लिए देखते रहे हमारा यह ब्लॉग ।।