Lyrics has been copied to clipboard!
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए फीड बैक सर्वे शुरू
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए फीड बैक सर्वे शुरू हो गया है । नगर निगम की टीम लोगों से स्वच्छता के लिए लोगों से फीडबैक ले रही है । इसके अलावा लोग अपना वोट कई अन्य माध्यमों से भी दे सकते हैं ,लोग क्यूआर कोड , वोट फोर माइ सिटी , स्वच्छता एप और my gov app के जरिए अपना फीड बैक दे सकते हैं पिछले साल कुल चार लाख लोगों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में फीड बैक दिया था । यह फीड बैक सर्वे 2250 नंबरों के लिए है । पिछले साल इसे 2000 नंबरों के लिए किया था । चार लाख लोगों ने अपना फीड बैक दिया था । इसके आधार पर नगर निगम देहरादून को 1300 अंक मिले थे
इस बार लक्ष्य इसे बढ़ाने का है ।इसके लिए सभी वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । बता दें कि पिछले साल नगर निगम , स्वच्छता सर्वेक्षण में 82 वां स्थान मिला था । इस बार निगम की तैयारी है कि शहर को टॉप 50 शहरों में शामिल किया जाए ।
