Lyrics has been copied to clipboard!
नीलकंठ महादेव के बारे में संक्षिप्त में निबंध
इसलिये यह स्थान नीलकण्ठ कहलाता है। वास्तव में श्रद्धा व विश्वास लाखों लाख श्रद्धालु को श्रावणमास के प्रत्येक सोमवार व शिवरात्रि पर्वों में यहाँ शिव का जलाभिषेक करने उमड़ पड़ते हैं। गत कई वर्षों से गंगा जल लेकर कांवड़ियों का यहाँ मेला सा लगा रहता है । पौड़ी जनपद के यमकेश्वर विकासखण्ड के अन्तर्गत आने वाले इस तीर्थ के एक ओर ऋषिकेश और पूर्व की ओर उत्तुंग पर्वत विद्यमान है जिसे मणिकूट नाम से भी जाना जाता है।
इसी पर्वत पर भगवान नीलकण्ठ विराजमान हैं। नीलकण्ठ महादेव के आसपास स्थित सिद्ध पीठ भुवनेश्वरी, सुखवासिनी देवी, सिद्धवाला चामुण्डा देवी, झिलमिल गुफा, भद्रकाली, गणेश गुफा व मणिभद्रा (हेम गंगा) आदि प्रसिद्ध स्थान महत्व के हैं।
