Lyrics has been copied to clipboard!
उत्तराखंड जीके अपडेट्स
उत्तराखंड में सलाँण किसे कहा जाता है?
सामान्य भाषा में सलाँण का अर्थ सलामी होता है । इसे सलामी इस लिए कहा जाता है कि हमारे उत्तराखंड में सलाँण छेत्र 0 से 5000 फिट तक ऊँचाई तक स्थित है इस ऊंचाई वाले छेत्र में मौसम सम रहता है और पैदावार भी अच्छी होती है शीत कटिबंध होने से यहाँ अनेक प्रकार की वनस्पति मिलती है इस छेत्र में उत्तराखंड की 75℅ जनसँख्या निवास भी करती है । इन्हें सलाणया भी कहते सुना होगा कई बार ।
उत्तराखंड में इस स्थान पर उत्पादन की बात की जाय तो पहाड़ी दाल जिसमे राजमा , गहत , लोभिया , तोर आदि दालें उत्पादित की जाती है
फसलों में गेंहू , चावल , मक्का , मंडुआ मुख्य फसलों के रूप में उगाई जाती है
इस ऊंचाई वाले छेत्र में लोहा , तांबा , जिप्सम , बिरोजा , अभ्रक , गंधक , ग्रेफाइड , शिलाजीत , फिटकरी जैसे पदार्थ भी किसी किसी स्थान पर मिलते हैं
