Lyrics has been copied to clipboard!
UTTARAKHAND GK UPDATES
Garhwali "BAL "
गढ़वाली भाषा मे बल का प्रयोग क्यों किया जाता है
अक्सर
आप लोगों ने गढ़वाली भाषा मे बल कहते हुए सुना होगा । आखिर ये बल क्यों
प्रयोग में लाया जाता है और कब कब इसे इतेमाल किया जाता है । इसके लिए हमने
इस पर एक परिभाषा तैयार की है जिस से आप इस को उदाहरण सहित आसानी से समझ
पाएंगे ।
दोस्तों गढ़वालियों की भाषा में बल कहना
उनकी एक शान और पहचान मानी जाती रही है।आज हम इस ब्लॉग में बल शब्द को
क्यों ,कहां और किसलिए प्रयोग करते है ये सीखेंगे और साथ ही इसके कुछ
उदहारण में आप के समाने लिखूंगा
गढ़वाली में बल का प्रयोग क्यों किया जाता है ?
परिभाषा - जब हम किसी तीसरे व्यक्ति की बात दूसरे व्यक्ति को बताते है तो वहां पर बल शब्द का प्रयोग होता है बल शब्द व्याकरण की दृस्टि से भूतकाल और भविष्य काल की घटनाओ में अधिक प्रयोग में लाया जाता है। वर्तमान में जो भी घटनाएं हो रही है उसमे बल शब्द कम प्रयोग में लाया जाता है।
अब आप सोच रहे होंगे वो कैसे ?
आओ समझते है उदहारण के साथ
१. वो नहीं आ रहा है
गढ़वाली - वु नी औणु बल
२. ये उसने बोला
गढ़वाली -यो वैन / तेन बोली बल
३. वो खाना नहीं खा रहा है
गढ़वाली - वु खाणु नि खाणु बल
तो
हमने इसका पहला कारण तो सामान्य तरीके से जाना और आशा करता हु की आप को भी
समझ आया होगा की बल हमेशा ३ व्यक्ति की बात को २ व्यक्ति (उस वक्त जो भी
उसके पास व्यक्ति हो या कोई व्यक्तियों का समूह हो ) के लिए प्रयोग में
लाया जाता है
अब हम दूसरा कारण व्याकरण की दृस्टि से जानते है इससे आप और अच्छे से गढ़वाली के बल को प्रयोग करना सिख पाएंगे
बल शब्द व्याकरण की दृस्टि से भूतकाल और भविष्य काल की घटनाओ में अधिक प्रयोग में लाया जाता है
वर्तमान में जो भी घटनाएं हो रही है उसमे बल शब्द कम प्रयोग में लाया जाता है।
उदाहरण :-
अब वो जा रहा है , तब जा कर बताएगा
गढ़वाली - अब वु जाणु बल तब जैकी बतौलू
आज वो गांव जा रहा है। वहां से वो शादी में जायेगा
आज वु गौ जाणु बल वख /तख बाटिन वु ब्यो मा जालू
क्या बोला! ऐसा होगा गया
क्या बोली बल इन वेगी
यहाँ पर ध्यान दीजियेगा की हमने हिंदी भाषा में ३ चिन्हों का प्रयोग किया है जिसमे अर्धविराम(,) ,पूर्णविराम (। ) , और आश्चर्य (विस्मयदी बोधक )(!)चिन्ह की जगह पर बल लिखा हुआ है , बल इन दोनों शब्दो को अलग भी करता है और साथ में इस व्याक्य को पूर्ण भी करता है।
अगर आप वीडियो के
माध्यम से इसे सीखना चाहते हैं तो में आप को आओ गढ़वाली सीखो youtube चैनल
का लिंक दे दूंगा वहां से आप आसानी से इसे समझ पाएंगे
