Lyrics has been copied to clipboard!
UTTARAKHAND GK UPDATES
Uttarakhand police Recruitment 2022
उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2022 कॉस्टेबल 1521 पद व दरोगा 197 पद भर्ती
उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द भर्ती शुरू होने वाली है। शासन ने सिपाहियों के 1521 पद और 197 दरोगाओं की भर्ती की अनुमति दे दी है।
काफी लंबे समय के अंतराल में यह भर्ती युवाओं के चहरे पर खुशियों की लहर ले कर आई है । इस भर्ती से काफी युवाओं के सपने साकार होने की उम्मीद जगने लगी है । उत्तराखंड सरकार द्वारा विज्ञप्ति जारी करने का आदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तराखण्ड सरकार को दिया गया है ।
कहा जा रहा है यह चुनाव के बाद प्राम्भ होने की उम्मीद जताई गई है , हो सकता है यह भर्ती आचार संहिता में ही आयोग द्वारा प्रकाशित की जाए ।
UKSSSC द्वारा यह भर्ती परीक्षा और पुलिस विभाग द्वारा शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी शारीरिक दक्षता में परीक्षार्थियों को छाती की माप ,लंबाई , दौड़ , चिनपस , बॉल थ्रो , वीम जैसी शारीरिक दक्षता को पास करना होगा । उसके बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा से गुजरना होगा व जिला वार इसकी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी ।
मेरिट में सफल होने के बाद विभाग द्वारा आप के (पत्रों) documents की जांच की जाएगी । उसके बाद ही आप को ट्रेनिग के लिए (जॉइंग लैटर ) नियुक्ति पत्र दिया जाएगा
आयु सीमा
आयु सीमा 22 से बढ़ा कर एक वर्ष अधिक कर दी गई है यानी यह आयु अब 23 वर्ष कर दी गई है ।। आयु सीमा में छूट वालों के लिए एक वर्ष अधिक आयु छूट दी गई है ।
शैक्षिणिक योग्यता
इसमें शैक्षणिक योग्यता सिपाहियों के लिए 12वी पास रखा गया है और SI भर्ती के लिए ग्रैजुएशन होना अनिवार्य है ।
इसी माह निकलेगी विज्ञप्ति
लंबे समय से कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। शासन ने कांस्टेबल भर्ती को संपन्न करवाने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) को अधियाचन भेज दिया है। आयोग इसी माह भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा।
यह भर्ती नवंबर में शुरू होनी थी लेकिन आयु सीमा को लेकर इस पर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई थी। इसके बाद इस भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करने पर रोक लग गई थी। अब शासन ने UKSSSC को भर्ती करवाने के लिए अधियाचन भेज दिया है। अब आयोग इस माह के अंत तक भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा। 1521 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए युवा लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा
प्रिय प्रदेशवासियों,
युवाओं को अधिकतम रोजगार के अवसर मुहैया कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में अन्य विभागों की तरह पुलिस विभाग के रिक्त पदों पर भी भर्ती शुरू करने का आदेश जारी किया है। सशक्त युवा ही समृद्ध प्रदेश का आधार होते हैं।
आपका
पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड
