Lyrics has been copied to clipboard!
UTTARAKHAND GK UPDATES
गढ़वाल रेजीमेन्ट
अक्टूबर - नवम्बर 2012 रेजीमेंट ने अपनी स्थापना की 125 वीं ( 1887-2012 ) जयंती मनाई
गढ़वाल रेजीमेन्ट 5 मई , 1887 को तीसरी गोरखा रेजीमेन्ट की दूसरी बटालियन से अल्मोड़ा में गढ़वाली बटालियन का गठन हुआ । इसे तीसरी ( कुमाऊँ ) रेजीमेन्ट नाम दिया गया तथा इसे कालौंडांडा ( अब लैंसडौन ) में छावनी बनाने का काम सौंपा गया । सन् 1891 में 6 गढ़वाली कम्पनियों की मदद से 39 वीं ( गढ़वाली ) रेजीमेन्ट ) ऑफ बंगाल इन्फेन्ट्री का गठन किया गया , जिसने बर्मा में चीनियों के विरुद्ध अभूतपूर्व सफलता हासिल की । सन् 1892 में इसे राइफल का खिताब मिला । सन् 1901 में एक दूसरी बटालियन , 49 ( गढ़वाल राइफल्स ) रेजीमेन्ट ऑफ बंगाल इन्फेन्ट्री का गठन हुआ व बाद में इसका नामकरण सेकेण्ड बटालियन 39 गढ़वाल राइफल्स कर दिया गया । 2 फरवरी , 1921 में इसे रायल खिताब मिला व इसका नाम बदलकर 39 वीं रायल गढ़वाल राइफल्स हुआ । सन् 1922 में सैन्य पुनर्गठन के बाद इसका नाम 18 वीं रायल गढ़वाल राइफल्स हुआ व 1945 में इसे रायल गढ़वाल राइफल्स कहा जाने लगा । देश को स्वाधीनता मिलने उपरांत इसका नामकरण द गढ़वाल राइफल्स हुआ । अक्टूबर - नवम्बर 2012 रेजीमेंट ने अपनी स्थापना की 125 वीं ( 1887-2012 ) जयंती मनाई । इस अवसर पर रेजीमेंट पर डाक टिकट भी जारी किया गया ।
Garhwal Regiment
October - November 2012 The regiment celebrated its 125th (1887-2012) birth anniversary.
Garhwal Regiment On May 5, 1887, the Garhwali Battalion was formed at Almora from the 2nd Battalion of the 3rd Gorkha Regiment. It was named the Third (Kumaon) Regiment and was entrusted with the task of building a cantonment at Kalaundanda (now Lansdowne). In 1891, with the help of 6 Garhwali companies, the 39th (Garhwali) Regiment of Bengal Infantry was formed, which achieved unprecedented success against the Chinese in Burma. In 1892 it got the title of rifle. In 1901 a second battalion, 49 (Garhwal Rifles) Regiment of Bengal Infantry was formed and later it was renamed as Second Battalion 39 Garhwal Rifles. It received the Royal title on 2 February 1921 and was renamed 39th Royal Garhwal Rifles. After the military reorganization in 1922, it was named 18th Royal Garhwal Rifles and in 1945.It came to be called the Royal Garhwal Rifles. After the country got independence, it was named The Garhwal Rifles. October - November 2012 The regiment celebrated its 125th (1887-2012) birth anniversary. A postage stamp on the regiment was also released on the occasion.

