Lyrics has been copied to clipboard!
UTTARAKHAND GK UPDATES
Benital chamoli uttarakhand बेनीताल
Astro Village in Benital chamoli बेनीताल
उत्तराखंड के चमोली जिले में कर्णप्रयाग से आगे थराली - गैरसैंण मार्ग पर स्थित बेनीताल सिमली-रतूड़ा मार्ग पर है .चमोली जिला प्रशासन इसे Astro Village यानी खगोल गांव के तौर पर विकसित करने की योजना बनाई है । कर्णप्रयाग से बेनिताल की दूरी लगभग
30 किलो मीटर है ।
30 किलो मीटर है ।
बेनी शब्द को गढ़वाल की भाषा बैणी से लिया है , बैंणी शब्द का अर्थ होता है बहन. यानी बेनी ताल का अर्थ हुआ बहन का ताल। उत्तराखंड में नौ देवियां, नौ बहनों के रूप में हैं. यहां इन्हीं देवियों के नाम पर अलग-अलग ताल हैं. मां नंदा, नागिनी या नैणी देवी, पार्वती देवियों के नाम पर ही ये ताल बने हैं. धार्मिक महत्व से ये इन्हीं बहनों का ताल कहलाता है ।
बेनीताल में दूर तक फैला घास का मैदान (बुग्याल)
मन को मोह लेता है . रात में तो इसका नजारा और भी ज्यादा जादुई हो जाता है. यहाँ साफ आसमान में टिमटिम करते तारे इस घाटी की खूबसूरती और बढ़ा देते है. अंग्रेजों ने अपनी खोज के दौरान बेनीताल को एक बड़े टी स्टेट रूप में पहचान दी.

यहां उगने वाली चाय सबसे ज्यादा उन्नत प्रकार की होती है. इसे बदरीश-टी के नाम से ब्रिटेन भेजा जाता था. बेनीताल अंग्रेजों के लिए पसंदीदा आरामगाह भी रहा है, बेनीताल आज तक भीड़ से दूर एक शांत जगह है, जहां प्रकृति से करीबी को और अधिक महसूस किया जा सकता है.
बेनिताल को को खगोल-गांव (Astro Village) के रूप में विकसित करने के लिए कई सारे प्रयास किए जा रहे हैं. इसमें पर्यटकों को यहाँ आने के लिए पर्यटन विभाग यात्रा की
सुविधा के लिए रास्ते, कॉटेज, रेस्तरां, टेंट प्लेटफॉर्म और दो पार्किंग स्थल बना रहा है। साथ ही साथ कई सारे टेलिस्कोप भी यहाँ पर लगवाने की योजना बनाई गई है जिस से रात्रि के वक़्त सैलानियों को आसमान का नजारा और भी ज्यादा जादुई दिखे है. यहाँ पर आसमान इतना साफ़ होता है कि आप को ऐसा प्रतीत होता है की आसमान मुझ से थोड़ी दूरी पर है ।