Lyrics has been copied to clipboard!
Uttarakhand ki janjati
उत्तराखंड की जनजाति
उत्तराखंड की जनजाति से जुड़ा 2019 का रोचक तथ्य
भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण विभाग (ASI) ने Uttarakhand की कुछ जनजातियों के बीच गहरी समानता का पता लगाया है। यह समानता इतनी गहरी है कि चार जनजातियां आपस में पूर्वज और वंशज की भूमिका निभा रही हैं।
DNA जांच में पता चला है कि जौनसारी, थारू व भोटिया जनजाति बोक्सा जनजाति की वंशज हैं। सिर्फ राजी ही ऐसी जनजाति है, जिसका विकास क्रम किसी अन्य जनजातीय समुदाय के रूप में नहीं मिला।
IAS के देहरादून स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय ने उत्तराखंड की जनजातियों के विकास क्रम का पता लगाने के लिए समुदाय के लोगों की डीएनए जांच के लिए ब्लड सैंपल लिए। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कुल 467 सैंपल ASI की टीम ने एकत्रित किए। संस्थान की DNA लैब में इनका पॉलीमरेज चेन रियेक्शन कराया गया। ASI की डीएनए लैब के प्रभारी डॉ. वेणुगोपाल पीएन के मुताबिक इस अध्ययन से यह स्पष्ट हो गया कि उत्तराखंड में मूल जनजातियां बोक्सा व राजी ही हैं। क्रम विकास करते हुए बोक्सा से पहले जौनसारी जनजाति अस्तित्व में आई। इसके बाद भोटिया व थारू जनजाति का एकसाथ उदय हुआ। यानी कि ये चारों जनजातियां बोक्सा जनजाति की ही वंशज हैं।
