Lyrics has been copied to clipboard!
1960 में देहरादून के इनामुल्ला बिल्डिंग में भारत मोटर ट्रेनिंग कॉलेज हुुुआ करता था ।
आज भी लोग जब देहरादून में घूमने आते हैं , प्रिन्सचौक से घंटा घर की तरफ बढ़ने पर तहसील चौक के पहले एक पुरानी बनी हुई इमारत जो इनामुल्लाह बिल्डिंग के नाम से जानी जाती है ,आज से 62 साल पहले यहां एक मोटर ट्रेनिंग कॉलेज हुआ करता था जो कि देहरादून में स्थित था।
देहरादून में इनामुल्लाबिल्डिंग में 1960 के दशक में भारत मोटर ट्रेनिंग कॉलेज होता था । दून शहर एवं आसपास के कई इलाकों के लोग इस कॉलेज में ट्रक एवं कार चलाना सीखते थे । उस वक्त दून में यही एकमात्र कॉलेज था जहां ट्रक एवं कार चलाने की ट्रेनिंग दी जाती थी । इस कॉलेज में 30 से 40 लोग रोज ट्रेनिंग लेते थे उस वक्त ज्यादातर लोग ड्राइविंग लाइन में ही रोजगार तलाशते थे । ऐसे में युवा बेरोजगारों के लिए इस कॉलेज का बहुत महत्व था । दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग यहां ट्रेनिंग लेने आते थे । ट्रेनिंग फीस मासिक 100 रुपए ली जाती थी । 1970 के बाद यह कॉलेज बंद हो गया । और आज के समय मे वहाँ पर शानदार hotel-restaurant और automobile खुल चुके हैं ।
