Lyrics has been copied to clipboard!
उत्तराखंड और केरल दोनों ही एक पहाड़ी राज्य हैं दोनों देश के अलग-अलग छोरों पर स्थित हैं । उत्तराखंड उत्तर का एक भाग है जो हिमालय की पर्वत श्रेणियों में बसा हुआ है ,और केरल पश्चिमी घाट की पहाडि़यों से घिरा हुआ है चलिये जानते है केरल और उत्तराखंड की मुख्य बातें
केरल
तिरुवनंतपुरम केरल की राजधानी है पश्चिमी घाट की पहाडि़यों से घिरा हुआ केरल राज्य भारतीय प्रायद्वीप का दक्षिण पश्चिमी भाग है। इसके पूरब में पश्चिमी घाट की सबसे ऊंची चोटियां अनामुड़ी और अगास्त्यारकुडम और पश्चिम में अरब सागर है। उत्तरपूर्व मानसून (अक्टूबर-नवंबर) और दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून-अगस्त) इसे सदैव हराभरा रखते हैं। पहाड़ों, घाटियों और झीलों की वजह से इसे 'देवताओं का देश' की उपाधि से नवाजा जाता है।
यहां के जल मार्ग की पूरी लंबाई 1687 किलोमीटर है। कोवलम वारकाला, चेरायी, मुझुप्पिलांगाडु और बेकाल के प्रसिद्ध समुद्री तट राष्ट्रीय जलमार्ग-3 के निकट हैं।
यहाँ की लंबी झीलें मछली और शिपियो का मुख्य स्रोत है , अधिक झील होने के कारण नारियल और धान की खेती अधिक होती है ।
केरल का मुख्य खेल नौका दौड़ है जिसमें दुनिया की सबसे जोशीली नौका दौड़ का आयोजन किया जाता है। मसलन- नेहरू ट्रॉफी, उथरुट्टाथी और अरण्मुला नौका दौड़ शामिल हैं ।
यहाँ के लोग रोजगार के लिए मछली पालन का कार्य करना अधिक पसंद करते है , यह देश का शत प्रतिशत शिक्षित राज्य है यहाँ स्त्री और पुरुष दोनों ही शिक्षित है
केरल में शिशु मृत्यु दर सबसे कम है। स्त्री और पुरुष दोनों की ही जीवन प्रत्याशा 71 वर्ष है, जो देश में सर्वोच्च है। केरल में मातृ मृत्यु दर और जन्म दर भी सबसे कम है।
केरल एक पर्यटक स्थल होने के साथ ही साथ एक आधुनिक एवं उन्नत समाज भी है। यही वजह है कि राज्य को स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण राज्य का दर्जा हासिल है। यहाँ पर्यटन के लिए किसी भी मौसम में आया जाता है , यह एक मनोहारी और शांति पूर्ण राज्य है
उत्तराखंड
देहरादून उत्तराखंड राज्य की राजधानी है
