1191-तेरैन की पहली लड़ाई - पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गोरी को हराया
1192-तेरैन की दूसरी लड़ाई - मोहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को हराया
1526-पानीपत की पहली लड़ाई - बाबर ने इब्राहीम लोधी को पराजित किया
1527-खंन्वा की लड़ाई - बाबर ने राणा सांगा को हरा कर भारत में अपने पैर जमा लिये ।
1529-घाघरा की लड़ाई - बाबर ने महमूद लोदी और सुल्तान नुसरत शाह को हराया इस प्रकार भारत में मुगल शासन की स्थापना की.
1556-पानीपत की दूसरी लड़ाई - अकबर ने हेमू को पराजित किया
1761-पानीपत की तीसरी लड़ाई - अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया
1565-तालीकोटा की लड़ाई-1565-दक्षिण के सुल्तानों की सन्युक्त सेना ने गौरवशाली विजयनगर साम्राज्य को पराजित किया
1576-हल्दीघाटी की लड़ाई - मुगल सेना के राजा मान सिंह और मेवाड़ के राणा प्रताप के बीच अनिर्णायक युद्ध ।
1757 -प्लासी की लड़ाई -अंग्रेजों ने मीर जफर की मदद से सिराजउदौला को हराया । इस लड़ाई ने भारत में अंग्रेजों के साम्राज्य की नींव रखी.
1760-वांडीवाश की लड़ाई - अंग्रेजो ने भारत मे फ्रांस को निर्णायक तौर पर पराजित किया ।
1764-बक्सर की लड़ाई - ब्रिटिश ने मीर कासिम, शुजा उद दौला (अवध के नवाब) और शाह आलम द्वितीय (मुग़ल सम्राट) के संयुक्त बलों को हरा दिया । प्लासी की लड़ाई से शुरू हुआ ब्रिटिश साम्राज्य की नींव का काम खत्म हुआ ।
1658 समुहगढ़ की लड़ाई - औरंगजेब ने दारा शिकोह को हरा दिया.
1739-करनाल की लड़ाई - नादिर शाह ने मुगल बादशाह मुहम्मद शाह को हराया.
Aflex Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable