-->
Ads
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Recently Lyrics Updated



उत्तराखंड के 22 वर्ष होने पर क्या विकास हुआ। समीक्षा कीजिये PCS मैंस

वर्ष -2001
* रुड़की विश्वविद्यालय बना आईआईटी रुड़की 
* उत्तराखंड में महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण 20% करने का फैसला लिया गया था
* वर्ष 2006 में महिलाओं के आरक्षण को 30% बढ़ा दिया गया
 उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी जी की सरकार ने 18 जुलाई 2001 को उत्तराखंड मूल की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 20% से अधिक आरक्षण देने का फैसला किया इसके बाद एनडी तिवारी सरकार ने 24 जुलाई 2006 को इसे बढ़ाकर 30% कर दिया.हाल ही में हाईकोर्ट ने क्षैतिज आरक्षण पर रोक लगाई थी,जिस पर धामी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर की थी, फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है वर्तमान मे राज्य मे महिलाओ के लिए 30% आरक्षण लागू रहेगा



वर्ष -2002
 *उत्तराखंड के देहरादून में सचिवालय विधानसभा भवन स्थापित किए गए 
*उद्योगों के लिये सिडकुल का गठन
*राज्य गठन से पूर्व 2000 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र था
 वर्तमान में 8000 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकास हो चुका है
प्रदेश में उद्योगों की स्थापना और सुविधाओं के अवस्थापना विकास के लिए 2002 में उत्तराखंड राज्य औद्योगिक एवं अवस्थापना विकास निगम लिमिटेड ( सिडकुल ) का गठन किया गयो । सिडकल अब तक प्रदेश में लगभग 8000 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर चुका है । इसमें सेलाकुई , आईटी पार्क , बीएचईएल हरिद्वार , पंतनगर , सितारगंज फेज एक और दो , सिगड्डी कोटद्वार शामिल हैं । राज्य बनने से पहले प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र के अधीन लगभग दो हजार एकड़ क्षेत्रफल था ।

वर्ष -2003
* वर्ष 2003 में देहरादून नगरपालिका को नगर निगम बनाया गया 
* विशेष औद्योगिक पैकेज 14 हजार उद्योग राज्य गठन से पूर्व थे700 करोड़ का हुआ था निवेश
उत्तराखंड में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज मिला । इस पैकेज की बदौलत राज्य में नए उद्योग स्थापित करने में तेजी आई । राज्य बनने से पहले प्रदेश में कुल 14163 एमएसएमई उद्योग थे । इसमें 700 करोड़ का निवेश किया गया था , लेकिन विशेष पैकेज से उद्यमी निवेश के लिए उत्तराखंड की तरफ आकर्षित हुए ।


वर्ष -2004
*देहरादून में आईएसबीटी ISBT की स्थापना और ऋषिकेश एम्स की सौगात
*वर्ष 2004 में आईएसबीटी की स्थापना की गई । एमडीडीए ने इसका निर्माण किया । इससे उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ दूसरे राज्यों के लिए भी बस कनेक्टिवी की सुविधा प्रदेशवासियों को मिली ।
इसी साल तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ऋषिकेश में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) का शिलान्यास किया, इसका कार्य पूर्ण होने के बाद वर्ष 2012 से एम्स का संचालन किया गया । 
वर्ष -2005

वर्ष -2006
* ऋषिकेश में जानकी सेतु की आधारशिला रखी गई.
 *2006 में उत्तरांचल से उत्तराखंड नाम बदला गया
 राज्य का नाम उत्तरांचल से बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया केंद्र सरकार ने 29 दिसंबर 2006 को इसकी अधिसूचना जारी की 1 जनवरी 2007 से राज्य का नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया।

वर्ष -2007

वर्ष -2008
*108 एंबुलेंस मिली और जौलीग्रांट एयरपोर्ट का संचालन हुआ शुरू
*350 से अधिक एंबुलेंस चलती हैं 108 सेवा में
*800 से अधिक कर्मचारी 108 में सेवाएं दे रहे हैं 
*एयर पोर्ट 28 फ्लाइट की सेवाएं संचालित होती है
*वर्तमान में उत्तराखंड में 83 हेलीपैड है
मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए मई 2008 में उत्तराखंड को इमरजेंसी सेवाओं के लिए 108 एंबुलेंस की सौगात मिली । वर्तमान में इस सेवा में 800 से अधिक कर्मचारी हैं और 350 से अधिक एंबुलेंस संचालित है । यह सेवा पहाड़ों के लिए लाइफ लाइन साबित हुई । मार्च 2008 में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू हुई । फरवरी 2009 में एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया गया । वर्तमान में जौलीग्रांट से 28 फ्लाइट संचालित हैं । इसके अलावा जौलीग्रांट , पंतनगर , पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट , गौचर में हवाई पट्टी के अलावा 83 हेलीपैड हैं ।




वर्ष -2009
* NIT की हुई स्थापना और केंद्रीय विश्वविद्यालय मिला
*300 एकड़ की जमीन है एनआईटी के पास
 *1973 में हुई थी गढ़वाल विवि की स्थापना
पौड़ी जिले के श्रीनगर के सुमाड़ी में हुई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( एनआईटी ) की स्थापना हुई । इस संस्थान में वर्ष 2010-11 में पहला बैच शुरू हुआ । इसके लिए 300 एकड़ भूमि उपलब्ध हुई है । इसमें पहले चरण में 60 एकड़ में एडम ब्लॉक और 1260 छात्र - छात्राओं के लिए परिसर का निर्माण किया जा रहा है । इसी साल 15 जनवरी को गढ़वाल विश्वविद्यालय बना केंद्रीय विश्वविद्यालय । हेमवंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की स्थापना 23 नवंबर 1973 हुई थी । ये विश्वविद्यालय उत्तराखंड के सबसे प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक है ।

वर्ष -2010

वर्ष -2011
* इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट की सौगात मिली 

वर्ष -2012

वर्ष -2013
 केदारनाथ आपदा के बाद एसडीआरएफ का गठन किया गया 
* गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन की नींव रखी गई
* 2014 में हरीश रावत सरकार ने तंबू लगाकर विधानसभा सत्र में कैबिनेट बैठक भी किया
 गैरसैण स्थित भराड़ीसैंण में विधानसभा का शिलान्यास हुआ इसी साल विजय बहुगुणा सरकार के समय पहली बार गैरसैंण में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई, अभी वर्तमान में भराड़ीसैंण में विधानसभा का भव्य भवन बनके तैयार है इसके अलावा मंत्रियों,विधायकों,अधिकारियों के लिए आवास का निर्माण भी कर दिया गया है ,वर्ष 2014 में हरीश रावत सरकार ने पहली बार गैरसैण में तंबू लगाकर विधानसभा सत्र शुरू किया, उस वक्त भराड़ीसैंण में कोई कोई स्थाई विकास नहीं हुआ था जिससे मंत्रियों विधायकों समेत अधिकारियों को टेंट में रहना पड़ा। इसके बाद ही वहाँ पर विकास का पथ आगे बढ़ा था । 

वर्ष -2016
 *ऑल वेदर रोड परियोजना का शुभारंभ
*889 किलोमीटर लंबी सड़क पर योजना का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
 दिसंबर 2016 में करीब 12000 करोड रुपए की 889 किलोमीटर लंबी ऑल वेदर रोड परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया था तब तक करीब 85% काम पूरा हो चुका था ऑल वेदर रोड राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित हो गई है 

वर्ष -2018
*उत्तराखंड सरकार ने शुरू की राज्य आयुष्मान योजना
*48 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बन बने
*23 लाख परिवारों को इलाज मे दी गई की सुविधा
25 दिसंबर 2015 से राज्य आयुष्मान योजना शुरू हुई । इसमें सभी 23 लाख परिवारों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई । अब तक योजना में 48.55 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं । अब तक 5.97 लाख लाभार्थियों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है । इस पर सरकार ने 1052 करोड़ की राशि खर्च की है । एक जनवरी 2021 से प्रदेश के सभी राजकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को आयुष्मान में राज्य स्वास्थ्य स्कीम के तहत गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू की थी ।

वर्ष -2019
 जिम रानी बहुत देर से बांध परियोजना की सौगात 
*ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर काम शुरु
*16 हजार करोड़ रुपये की लागत से 125.20 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना का कार्य शुरू
2019 में ऋषिकेश - कर्णप्रयाग रेल परियोजना का शुरू हुआ । 125.20 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 16 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं । परियोजना में 84.24 फीसदी रेलवे ट्रैक सुरंगों के बीच से गुजरेगा । एक सुरंग करीब 20 किलोमीटर लंबी है और यह हिमालयी राज्यों में सबसे लंबी होगी । ट्रेन 35 पुलों और 17. सुरंगों से गुजरेगी । शिवपुरी और ब्यासी स्टेशनों को छोड़कर बाकी सभी 10 स्टेशनों का ज्यादातर हिस्सा सुरंगों वाला होगा । परियोजना के पूरा होने से चीन की सीमा तक सेना की पहुंच आसान हो जाएगी ।


वर्ष -2020
 *देश का सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज डोबरा चांठी का शुभारम्भ 
* चमोली जिले में स्थित गैरसैंण बनी उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी
 BJP सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने 4 मार्च 2020 को भराड़ीसँण विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा की थी । इसके साथ उन्होंने गैरसैण को अलग से मंडल बनाने की एलान किया था । हालांकि मंडल बनाने की घोषणा सिरे नहीं चढ़ पाई है । इसके लिए काफ़ी हंगामा भी हुआ, इसके बाद मण्डल बनाने के प्रस्ताव को नये मुख्यमंत्री मंत्री ने स्थगित कर दिया था।


वर्ष -2022 मे क्या?
*केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे का शिलान्यास
*हेमकुंड साहिब के लिए 12 किमी का दुनिया का सबसे ऊंचा रोपवे चमोली जिले मे बनेगा 
 *राज्य के सीमांत गांव में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए 1202 मोबाइल टॉवरों को मिली मंजूरी
वर्ष 2022 मे अक्टूबर माह मे उत्तराखंड राज्य के दौरे पर आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक करीब 9 किलोमीटर और गोविंदघाट से हेमकुंड तक करीब 12 किलोमीटर के दो रोपवे का शिलान्यास किया । 2024 तक इन्हें पूरा करने का लक्ष्य है । केंद्र ने राज्य के सीमांत गावों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए बीएसएनएल के 1202 मोबाइल टॉवरों को मंजूरी दी ।


1. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
जी के पास 21 मंत्रालय व 24 विभाग है जो इस तरह से हैं 
मंत्रालय : कार्मिक एवं सतर्कता , सचिवालय प्रशासन , सामान्य प्रशासन , नियोजन , राज्यसंपत्ति , सूचना , गृह , राजस्व , औद्योगिक विकास खनन , औद्योगिक विकास , श्रम , सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी , पेयजल , ऊर्जा , आयुष एवं आयुष शिक्षा , आबकारी , न्याय , पर्यावरण संरक्षण जलवायु परिवर्तन , आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास , नागरिक उड्डयन ।

 विभाग : कार्मिक एवं अखिल भारीतय सेवाओं का संस्थापना विषय कार्य , सतर्कता , सुराज , भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा , सचिवालय प्रशासन , सामान्य प्रशासन , नियोजन , राज्य संपत्ति , सूचना , गृह , कारागार , नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड , अर्द्ध सैनिक कल्याण , राजस्व , औद्योगिक विकास एवं खनन , औद्योगिक विकास , श्रम , सूचना प्रौद्योगिकी , विज्ञान प्रौद्योगिकी , पेयजल , ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा , आयुष , आबकारी , न्याय , पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन , आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास व नागरिक उड्डयन ।



2.सतपाल महाराज

 मंत्रालय : लोक निर्माण विभाग , पंचायती राज , ग्रामीण निर्माण , संस्कृति , धर्मस्व पर्यटन जलागम प्रबंधन , सिंचाई एवं लघु सिंचाई

 विभाग : लोक निर्माण विभाग , पंचायती राज , ग्रामीण निर्माण , संस्कृति , धर्मस्व , पर्यटन , जलागम प्रबंधन , भारत - नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं , सिंचाई व लघु सिंचाई ।




3.प्रेमचंद अग्रवाल

मंत्रालय : वित्त , शहरी विकास , आवास , विधायी एवं संसदीय कार्य , पुनगर्ठन , जनगणना

 विभाग : वित्त , वाणिज्य , कर , स्टांप एवं निबंधन , शहरी विकास , आवास , विधायी एवं संसदीय कार्य , पुनर्गठन और जनगणना विभाग ।



4.गणेश जोशी

मंत्रालय : कृषि एवं कृषक कल्याण , सैनिक कल्याण व ग्राम्य विकास

विभाग : कृषि , कृषि शिक्षा , कृषि विपणन , उद्यान व कृषि प्रसंस्करण , उद्यान एवं फलोद्योग , रेशम विकास , जैव प्रौद्योगिकी , सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास



5.डॉ.धन सिंह रावत


मंत्रालय : विद्यालयी शिक्षा ( दोनों ) , संस्कृत शिक्षा , सहकारिता , उच्च शिक्षा , चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ।

विभाग : विद्यालयी शिक्षा ( दोनों ) , संस्कृत शिक्षा , सहकारिता , उच्च शिक्षा , चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा



6.सुबोध उनियाल

मंत्रालय- वन मंत्रालय , भाषा , निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्रालय

विभाग -वन विभाग , भाषा विभाग और निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ।



7.सौरभ बहुगुणा

मंत्रालय : पशुपालन , दुग्ध विकास मत्स्य , गन्ना विकास चीनी उद्योग , प्रोटोकॉल , कौशल विकास एवं सेवायोजन

  विभाग : पशुपालन , दुग्ध विकास , मत्स्य पालन , गन्ना एवं चीनी उद्योग , प्रोटोकॉल , कौशल विकास व सेवायोजन ।



8.रेखा आर्य

 मंत्रालय : महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास , खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले , खेल युवा कल्याण

विभाग : खाद्य , महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास , नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले , खेल युवा कल्याण ।


9.चंदन राम दास
 मंत्रालय : समाज कल्याण , अल्पसंख्यक कल्याण , परिवहन , लघु एवं सूक्ष्म , मध्यम उद्यम

 विभाग : समाज कल्याण , अल्पसंख्यक कल्याण , छात्र कल्याण , परिवहन , लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम , खादी एवं ग्रामोद्योग ।


UTTARAKHAND GK UPDATES
Utatrakhand state data part -2 
राज्य के आंकड़े पार्ट -2
  1.  तहसीलों की संख्या : 18 
  2. अंग्रेजों के समय कुमाऊं क्षेत्र में कुल परगने व पट्टियां थी , क्रमशः : 19 व 125 
  3. अंग्रेजों के समय गढ़वाल क्षेत्र में कुल परगने व पट्टियां थीं , क्रमशः : 11486 
  4.  विकासखण्डों ( ब्लाकों ) की संख्या ( सांख्यिकी डायरी - 2015-16 ) : 95 
  5. सर्वाधिक विकासखण्डों वाला जिला- पौढ़ी ( 15 ब्लाक) 
  6.  सबसे कम विकासखण्डों वाले जिले : रूद्र प्रयाग व बागेश्वर ( 3-3 ब्लाक ) 
  7.  विकास प्राधिकरण- 6
  8.  राज्य के कितने प्रतिशत भू - भाग पर 1874 में शुरू की गई राजस्व पुलिस व्यवस्था लागू है - लगभग 60 % भाग पर ( दुर्गम क्षेत्रों में ) 
  9. उत्खण्ड में कुल पुलिस स्टेशन हैं ( 2016 ) : 153 
  10. राज्य में रेवेन्यू पुलिस के तहत पटवारी चौकियां हैं : 1225
  11. राज्य का प्रथम साइबर थाना ( 25 मार्च , 2015 से ) : देहरादून में 
  12. कुल ग्राम ( 2011 ) : 16793 ( 15,745 आबाद ग्राम एवं 1048 गैर आबाद ग्राम ) 
  13. कुल आबाद ग्राम ( 2011 ) : 15,745 ( 15501 गैर वन ग्राम एवं 244 वन ग्राम ) 
  14.  कुल आबाद ग्रामों में सर्वाधिक ( 7846 ग्राम : 1 से 200 आबादी वाले है 
  15. कुल आबाद ग्रामों में सबसे कम ( 1171 ग्राम : 5001 से अधिक आबादी वाले हैं 
  16. सर्वाधिक व सबसे कम आबाद गांवों राले जिले : पौड़ी ( 3142 ) व हरिद्वार ( 518 ) 
  17. सर्वाधिक व सबसे कम वन आबाद प्रामों वाले जिले : नैनीताल ( 45 ) व रूद्रप्रयाग ( 1 ) 
  18. राज्य निर्माण से अब तक प्रदेश के कुल 16793 गांवों में से गैर आबाद हो चुके हैं - लगभग 3 हजार गांव 
  19. राज्य निर्माण से अब तक प्रदेश में ताला लग चुके लगभग ढाई लाख घरों में से सर्वाधिक संख्या अल्मोड़ा ( 36401 ) में हैं , फिर क्रमशः हैं : पौड़ी , टिहरी व पिथौरागढ़ में 
  20. कुल न्याय पंचायते ( 2016 ) : 670 
  21. कुल ग्राम पंचायते ( 2016 ) : 7950 
  22. सर्वाधिक ग्राम पंचायतों वाला जिला ( 2016 ) : पौड़ी ( 1212 ) 
  23. सबसे कम ब्राम पंचायतों वाला जिला ( 2016 ) : चम्पावत ( 313 )
  24.  कुल क्षेत्र पंचायते ( प्रत्येक ब्लाक में ) ( 2016 ) : 95 
  25. कुल जिला पंचायते ( प्रत्येक जिले में ) ( 2016 ) : 13 
  26. जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होता है : 18 या अधिक आयु वर्ष के लोगों द्वारा
  27.  जिला पंचायत में सचिव के रूप में कार्य करता है : DDO या DPRO 
  28. क्षेत्र पंचायत के सदस्यों का चुनाव होता है - ग्राम सभा के 18 या अधिक आयु वर्ष के लोगों द्वारा 
  29. क्षेत्र पंचायत के अध्यक्ष ( प्रमुख ) का चुनाव किया जाता है : क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा 
  30. क्षेत्र पंचायत में सचिव के रूप में कार्य करता है : बीडीओ 
  31. ग्राम पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों का चुनाव प्रत्यक्ष रीति से होता है इनका चुनाव करते हैं - आम सभा के 18 या अधिक आयु वर्ष के लोग 
  32. ग्राम पंचायत के सचिव की नियुक्ति करती हैं -ग्राम पंचायतें
  33.  पंचायती राज ( संशोधन ) विधेयक 2008 के अनुसार पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण : 50 % 
  34. जनगणना नगर ( 2011 ) : 41
  35. कुल नगर एवं नगर समूह ( 2011 व 2015 में ) :116 व् 142 
  36. सर्वाधिक नगरो वाला जिला- हरिद्वार ( 24 )
  37. सबसे कम नगर वाला जिला : बागेश्वर ( 1 नगर )

UTTARAKHAND GK UPDATES

Uttarakhand old papers questions

1.चिपको आंदोलन के प्रेणता है ans is – सुंदरलाल बहुगुणा

2.   कुमाऊँ साहित्य के पहले कवि माने जाते हैans is- प.गुमानी पंत 

 3.   उत्तराखंड के प्रख्यात व्यक्ति प्रो. आदित्य नारायण पुरोहित क्या है ans is- वैज्ञानिक  

4.   अल्मोड़ा से कुणिन्द शासको की कितनी मुद्राए मिली है ans is – चार

5.   जिम कॉर्बेट का जन्म 25 जुलाई 1875 को कहा हुआ था ans is – नैनीताल

6.   9 अप्रैल 1936 को जन्मे राजेन्द्र धसमाना का संबंध किस से है ans is – पत्रकारिता

7.   खुशहाल बच्चा , खुशहाल समाज सूत्र वाक्य के जनक कौन है ans is – सीरिल रेफियल

8.   देहारादून के निकट किसने हिमालयन इंस्टीटयूट हॉस्पिटल ट्रस्ट की स्थापना की है ans is ?- स्वामी राम 

 9.   गोविंद बल्लभ पंत का जन्म कहा हुआ था ans is – अल्मोड़ा मे

10. गोविंद बल्लभ पंत देश के गृहमंत्री कब बने ans is – वर्ष 1955

11. गढ़देश सेवा का गठन किसने किया ans is – श्रीदेव सुमन

12. उत्तराखंड का गांधी के रूप मे जाने जाते है  ans is – इन्द्रमणि बडोनी

     लीपुलेख के पास स्थित है-
        उत्तराखंड मे

3.   इन्दिरा बांध किस नदी पर स्थित है-  
  नर्मदा

4.   जनगणना 2011 के अनुसार किस प्रदेश मे सबसे अधिक आबादी(घनत्व) हैबिहार

5.   मानव शरीर मे खून का PH मान होता है -.4
6.   जैन धर्म के प्रथम तीर्थकार थे-ऋषभदेव

7.   उत्तराखंड के किस जनपद मे चीनी उधयोग है
  हरिद्वार ,उधम सिंह नगर

8.   इलेकट्रोकार्डियोग्राफ (ECG) किस मापने मे उपयोग किया जाता है हृदय गति

9.   USB का पूरा नाम है- यूनिवर्सल सीरियल बस

10 अकबर के दरबार मे प्रसिद्ध कवि कौन थे रहीम खान

11. प शिव कुमार शर्मा किसमे विख्यात हैं - संतूर वादन 

12. गांधी जी ने दण्डी यात्रा प्रारम्भ की थी-नामक पर लगाए गए टैक्स के विरोध मे

13. वह पहली महिला कौन थी जिंसने माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ाई पूरी की - संतोष यादव


१-टिहरी आंदोलन मे किसने 84 दिन भूख हड़ताल के बाद प्राण त्याग दिये थे

1.   वीर चन्द सिंह गढ़वाली

2.   श्रीदेव सुमन



२-चंपावत मे स्थित किस किले को चन्द्रवंशीय राजा सोमचन्द्र ने बनवाया था

1.   राजबुंगा किला

2.   खगमरा किला



३-बेरोजगार आंदोलन कब और कहा से प्रारम्भ हुआ –

1.   वर्ष 1921 को बागेश्वर से      

2.   वर्ष 1921 को चमोली से



४-आजाद हिन्द फौज मे 23266 भारतीय सनिकों मे से उत्तराखण्ड के सैनिको की कुल संख्या कितनी थी

1.   2500


2.   3000 


५-अशोक कालीन शिलालेख राज्य के किस स्थान से मिले है
1.   श्रीनगर
2.   कलसी


६-कत्युरी राजवंश का संस्थापक कौन था
1.   निंबर देव
2.   वसुदेव


७-किस राजवंश का चिन्ह गाय था
1.   चन्द
2.   कत्युरी


८-कुमाऊँ मे कांग्रेस की स्थापना कब हुई
1.   वर्ष 1912
2.   वर्ष 1916


९ -उत्तराखण्ड पर शासन करने वाला प्रथम राजनीतिक वंश था
1.   कत्युरी राजवंश
2.   कुणिन्द राजवंश


१०-ब्रिटिश – गढ़वाल की राजधानी कहा थी , जिसे बाद मे पौड़ी स्थानानंतरित किया गया
1.   टिहरी
2.   श्रीनगर


१२-किस किले को फोर्ट मोयरा भी कहा जाता है
1.   लाल मण्डी किला
2.   नैथड़ा किला


१३-उत्तराखण्ड मे डोलपलकी आंदोलन के नेतृत्वकर्ता कौन थे
1.   हरिप्रसाद ट्म्टा
2.   जयानन्द भारती

अल्मोड़ा मे हॅप्पी क्लब की स्थापना किसने की
1.   गांधी जी
2.   गोविंद बल्लभ पंत
·      
   वर्ष 1920 मे देहरादून मे आयोजित राजनीतिक सम्मेलन की आद्यक्षता की
1.   चक्रधर जुयाल
2.   जवाहर लाल नेहरू
·        
मल्ला महल के किले का निर्माण किस चंद्र शासक ने कराया था
1.   महेश चंद्र
2.   कल्याण चंद्र
·     
    कब टिहरी रियासत को छोरकर पूरे उत्तराखंड मे जगह जगह पर तिरंगा फहराया गया
1.   26 जनवरी 1930
2.   26 जनवरी 1925
·   
      गढ़वाल सर्वदलित परिषद का गठन वर्ष 1982 मे किसने किया था
1.   हरगोविंद पंत ने
2.   जयनन्द भारती ने
·      
   कुमाऊँ मण्डल का मुख्यालय कहा है
1.   अल्मोड़ा
2.   नैनीताल
·       
  गोरखाओ ने कुमाऊँ (अल्मोड़ा) को कब जीता था
1.   1780
2.   1790
·       
  पेशावर कांड से प्रभावित होकर किसने सम्पूर्ण देश मे गढ़वाल दिवस मनाने की घोषणा की
1.   महात्मा गांधी
2.   मोतीलाल नेहरू
·        
गढ़वाल का इतिहास मे नकट्टी रानी के नाम से कौन विख्यात थी
1.   रानी कर्णावती
2.   जिया रानी
·   
      देहारादून मे प्रजा मण्डल की स्थापना का उद्देश्य था
1.   जनता को समाज सुधार हेतु संगठित करना
   जनता को टिहरी राज्य के कुशासन से मुक्त करना

हरिद्वार मे शांति कुंज की स्थापना किसने की 

1.   स्वामी रामतीर्थ

2.   पं।श्रीराम शर्मा ने


किसे उत्तराखंड का गांधी कहा जाता है

1.   इन्द्रमणि बाडोनी

2.   सुंदर लाल बहुगुणा


किसने कहा की यदि हमे मारना है है तो अपने सिद्धन्तो और विश्वास की सार्वजनिक घोषणा करते हुये मारना श्रेयकर है

1.   बदरीदत्त पाण्डे

2.   श्री देव सुमन


चिपको आंदोलन किस ने शुरू किया था

1.   गौरा देवी

2.   सरला देवी


कोण सुमेलिन्त नहीं है
1.   चंडीप्रसाद भट्ट- पर्यावरण
2.   बछेंद्रि पाल – पर्वतारोहण  
3.   जसपाल राणा – साहित्य
4.   बी सी खंडुडी  – राजनीति


किसको उत्तराखंड मे गांधी वादी आंदोलन सुरू करने का श्रेय जाता है
1.   बदरीदत्त पाण्डे को
2.   प्रयाग दत्त पंत को


द्रोणाचार्य पुरस्कार से सममानित महिला है
1.   शालनी शाह
2.   हंसा मनराल


इनमे कोन इनमें वैज्ञानिक नहीं है
1.   देविका मेहरा
2.   श्री कृष्ण जोशी
3.   भुवन चंद्र जोशी
4.   डॉ दीवान सिंह भाकुनी

कुमाऊँ की लक्ष्मी कहा जाता है
1.   कर्णावती
2.   जियारानी

भारत रत्न पाने वाले उत्तराखंड के एक मात्र व्यक्ति है
1.   एचएन बहुगुणा
2.       गोविंद बल्लभ पंत 


कस्तूरी मृग से कस्तूरी प्राप्त होता है यह किस मृग में होता है
- नर

*पौड़ी जिला उत्तराखंड के कितने जिलों से सीमा स्पर्श करता है
-  7  जिलो

*बुरांश का वानस्पतिक नाम रोडोडेन्ड्रान अरबोरियम है, यह एक कैसा वृक्ष है
सदाबहार

*बुरांश के वृक्ष की उचाई लगभग कितनी होती है
20 -30 फुट

*कितनी उंचाई पर जाने में बुरांस के फूल का रंग सफ़ेद हो जाता है
11000 मीटर से ऊपर

*राज्य में कौन सी भाषा में अल्मोड़ा अखबार 1871 से 1918 तक प्रकाशित हुआ
कुमाउनी

*पिथौरागढ़ की तुलसी देवी ने महिलाओ को आटनिर्भर बनाने के लिए क्या कहा करती थी
रोओ नही आगे बढ़ो

*औषधीय पुष्प बुरांश का फूल किस रोग को दूर करने में सक्षम है
ह्रदय रोग

*वर्षा ऋतु का मानसून लगभग उत्तराखंड   में  किस अवधि तक पहुंच जाता है
जून 15 -30 के मध्य

*ग्रीष्म ऋतु को उत्तरखंड में कहते है (मध्य मार्च से मध्य जून तक )
रूडी ,खर्साऊ

*कौन सा आभूषण सर पर पहना जाता है
शीश फूल,बंदी,सुहाग  बिंदी

*पिथौरागढ़ में प्रत्येक 12 वर्ष बाद कंडाली महोत्सव मनाया जाता है इसे किस जनजाति के लोग मानते है
भोटिया

*उत्तराखंड में हरियाली दिवस मनाया जाता है
5 जुलाई
उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य प्रतिक चिन्हो का निर्धारण  किया गया
2001
2005

उत्तराखंड के राज्य चिन्ह में कितने पर्वत चोटियाँ दिखाई गयी है
3
2

उत्तराखंड में  घोषित राज्य पुष्प ब्रह्मकमल का विज्ञानिक नाम है
करियास्कोल्स वेलेटा
सोसुरिया  अबवेलेटा

ब्रह्मकमल किस कुल का पौधा है
ऐसटेरसी
मुलिहियम

बह्मकमल की उत्तखण्ड और समपूर्ण विश्व में कितनी प्रजातिया है
28 और 215
24 और 210

महाभारत में ब्रह्मकमल के लिए कोण सा नाम प्रयुक्त किया गया है
योद्धिक  पुष्प
सौगन्धिक पुष्प

उत्तराखंड में किस स्थान पर बरसमकमल बहुतायत में पाया जाता है
बद्रीनाथ
फूलों  की घाटी

ब्रह्मकमल के पुष्प खिलने का समय होता है
जुलाई से सितंबर


ब्रह्मकमल को स्थानीय भाषा में कहा जाता है
कौल पदम

अशोक के लाट  के निचे लिखा गया वाक्य सत्य मेव जयते  किस उपनिषद से लिया गया है
मुन्डकोपनिषद्


ब्रह्मकमल के पोधे की ऊंचाई कितने सेमी तक होती है
70 - 80

ब्रह्मकमल में बैगनी रंग कहा होता है
पुष्प के पीले पत्तियों से निकट कमल पात के पुष्प गुच्छ मे

गढ़वाल का द्वार कहा जाता है - 
 कोटद्वार को

कुमाऊ का द्वार कहा जाता है -
 काठगोदाम को 

प्रदेश से सटे राज्यों की संख्या -
 2  हिमांचल और उत्तरप्रदेश 

सर्वाधिक सीमा से सटे होने वाला राज्य - 
उत्तरप्रदेश 

प्रदेश की अंतरास्ट्रीय सीमाएं 
- उत्तर में तिब्बत , चीन , नेपाल 

बैजनाथ बागेश्वर में किस नदी के तट पर स्थित है
 - गोमती तट  पर 

कौसानी बागेश्वर में किस नदी के तट पर स्थित है -
 कोसी तट पर 

गोपेश्वर , जोशीमठ , चमोली , श्रीनगर  स्थित है -
 अलकनंदा नदी के तट पर 

केदार नाथ किस  नदी के तट पर पर स्थित है 
- मन्दाकिनी 

अलकनंदा और ऋषि गंगा संगम कहा है - 
बद्रीनाथ में

अल्मोड़ा मे हॅप्पी क्लब की स्थापना किसने की
1.   गांधी जी
2.   गोविंद बल्लभ पंत
·      
   वर्ष 1920 मे देहरादून मे आयोजित राजनीतिक सम्मेलन की आद्यक्षता की
1.   चक्रधर जुयाल
2.   जवाहर लाल नेहरू
·        
मल्ला महल के किले का निर्माण किस चंद्र शासक ने कराया था
1.   महेश चंद्र
2.   कल्याण चंद्र
·     
    कब टिहरी रियासत को छोरकर पूरे उत्तराखंड मे जगह जगह पर तिरंगा फहराया गया
1.   26 जनवरी 1930
2.   26 जनवरी 1925
·   
      गढ़वाल सर्वदलित परिषद का गठन वर्ष 1982 मे किसने किया था
1.   हरगोविंद पंत ने
2.   जयनन्द भारती ने
·      
   कुमाऊँ मण्डल का मुख्यालय कहा है
1.   अल्मोड़ा
2.   नैनीताल
·       
  गोरखाओ ने कुमाऊँ (अल्मोड़ा) को कब जीता था
1.   1780
2.   1790
·       
  पेशावर कांड से प्रभावित होकर किसने सम्पूर्ण देश मे गढ़वाल दिवस मनाने की घोषणा की
1.   महात्मा गांधी
2.   मोतीलाल नेहरू
·        
गढ़वाल का इतिहास मे नकट्टी रानी के नाम से कौन विख्यात थी
1.   रानी कर्णावती
2.   जिया रानी
·   
      देहारादून मे प्रजा मण्डल की स्थापना का उद्देश्य था
1.   जनता को समाज सुधार हेतु संगठित करना
   जनता को टिहरी राज्य के कुशासन से मुक्त करना 

१-टिहरी आंदोलन मे किसने 84 दिन भूख हड़ताल के बाद प्राण त्याग दिये थे

1.   वीर चन्द सिंह गढ़वाली

2.   श्रीदेव सुमन


२-चंपावत मे स्थित किस किले को चन्द्रवंशीय राजा सोमचन्द्र ने बनवाया था

1.   राजबुंगा किला

2.   खगमरा किला



३-बेरोजगार आंदोलन कब और कहा से प्रारम्भ हुआ –

1.   वर्ष 1921 को बागेश्वर से      

2.   वर्ष 1921 को चमोली से



४-आजाद हिन्द फौज मे 23266 भारतीय सनिकों मे से उत्तराखण्ड के सैनिको की कुल संख्या कितनी थी

1.   2500


2.   3000 


५-अशोक कालीन शिलालेख राज्य के किस स्थान से मिले है
1.   श्रीनगर
2.   कलसी

६-कत्युरी राजवंश का संस्थापक कौन था
1.   निंबर देव
2.   वसुदेव

७-किस राजवंश का चिन्ह गाय था
1.   चन्द
2.   कत्युरी

८-कुमाऊँ मे कांग्रेस की स्थापना कब हुई
1.   वर्ष 1912
2.   वर्ष 1916

९ -उत्तराखण्ड पर शासन करने वाला प्रथम राजनीतिक वंश था
1.   कत्युरी राजवंश
2.   कुणिन्द राजवंश

१०-ब्रिटिश – गढ़वाल की राजधानी कहा थी , जिसे बाद मे पौड़ी स्थानानंतरित किया गया
1.   टिहरी
2.   श्रीनगर

१२-किस किले को फोर्ट मोयरा भी कहा जाता है
1.   लाल मण्डी किला
2.   नैथड़ा किला

१३-उत्तराखण्ड मे डोलपलकी आंदोलन के नेतृत्वकर्ता कौन थे
1.   हरिप्रसाद ट्म्टा
2.   जयानन्द भारती