Lyrics has been copied to clipboard!
संविधान और राजव्यवस्था से जुड़े कुछ मुख्य नोट्स
- संविधान के ग्यारहवें भाग में ग्राम पंचायतों के न्याय क्षेत्रों में कितने विषय रखे गए हैं? – 29
- किस समिति की सिफारिश पर भारत के संविधान में नागरिकों के 'मूल कर्त्तव्यों' को जोड़ा गया? – स्वर्ण सिंह समिति
- कोई बिल 'सेलेक्ट कमेटी' (Select Committee) को कब भेजा जाता है? – द्वितीय वाचन के पश्चात्
- भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटर कौन होते हैं? – संसद के दोनों सदनों के कुल सदस्य
- संविधान के किस संशोधन के अनुसार 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए शिक्षा मौलिक अधिकार बन गई है? – 86वें संविधान संशोधन अधिनियम
- संविधान का कौनसा अनुच्छेद केन्द्रीय सरकार को नये राज्य के गठन के लिए अधिकृत करता है? – अनुच्छेद 3
- उपराष्ट्रपति के चुनाव के सम्बन्ध में उठे मामलों में कौन निर्णय लेता है? – सर्वोच्च न्यायालय
- भारत के संविधान में 'रूल ऑफ लॉ' का तत्व किस मौलिक अधिकार में प्रतिबिम्बित होता है? – समानता के अधिकार (Right to Equality)
- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के किसी सदस्य को किस प्रकार उसके पद से हटाया जा सकता है? – राष्ट्रपति द्वारा सर्वोच्च न्यायालय की अनुशंसा पर
- भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General of Inida) की रिपोर्ट किसको भेजी जाती है? – राष्ट्रपति
- भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों की व्यवस्था किस देश के संविधान से ली गई है? – संयुक्त राज्य अमरीका
- राष्ट्रपति के निर्वाचन में कौन भाग लेते हैं? – संसद के दोनों सदनों में निर्वाचित सदस्य तथा राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य
- किस भारतीय राज्य का अपना अलग संविधान है? – जम्मू–कश्मीर
- किस संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा सिक्किम को भारतीय राज्य प्रणाली का अभिन्न अंग बनाया गया? – 36वें संविधान संशोधन अधिनियम
- किस संविधान संशोधन अधिनियम के अन्तर्गत भूतपूर्व देशी राजाओं के 'प्रिवीपर्स' को समाप्त किया गया? – 26वें संविधान संशोधन अधिनियम
- भारत के राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियाँ किस देश के संविधान की देन हैं? – जर्मनी के वीमर (Weimer) संविधान
- भारतीय संविधान के किस संशोधन के परिणामस्वरूप सम्पत्ति का अधिकार मूल अधिकारों की सूची से हटा दिया गया? – 44वें संविधान संशोधन
- भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने का अधिकार किसे है? – संसस के दोनों सदन
- भारत के राष्ट्रपति राज्य सभा के लिए कितने सदस्यों को मनोनीत करते हैं? – 12 सदस्यों को
- राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किस अधिकारी को संसद की कार्यवाहियों में भाग लेने तथा सभी न्यायालयों में सुने जाने का अधिकार प्राप्त है? – भारत के महान्यायवादी (Attorney General of India)
- भारत के नियंत्रक–महालेखा परीक्षक की नियुक्ति किस अनुच्छेद के प्रावधान के अन्तर्गत होती है? – अनुच्छेद–148
- लोक सभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे सम्बोधित करता है? – लोक सभा के उपाध्यक्ष को
- भारत में सम्प्रभु (Sovereign) किसे बताया गया है? – हम भारत के लोग को
- 1945 में सेनफ्रांसिस्को में संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर कितने देशों ने हस्ताक्षर किए थे? – 51 राष्ट्रों ने
- संविधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रीय आपात की उद्घोषणा का प्रावधान है? – अनुच्छेद 352
- भारत के राजनीतिक दलों को मान्यता प्रदान करने की शक्ति किसे है? – भारत का निर्वाचन आयोग
- संविधान संशोधन के विधेयक को सर्वप्रथम कहाँ प्रस्तुत किया जा सकता है? – राज्य सभा में
- लोक सभा में मान्यता प्राप्त विरोधी दल के नेता को किसके समान सुविधाएं और मान्यताएं प्रदान की जाती हैं? – कैबिनेट मंत्री
- संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी? – 9 दिसम्बर, 1946
- मौलिक अधिकार संविधान के किस भाग में वर्णित हैं? – भाग 3
